तकनीकी हुनर से करियर की उड़ान, BCA-BBA छात्रों को Full Stack और Business Analytics का प्रशिक्षण ..

BCA और BBA के विद्यार्थियों के लिए Full Stack & MERN तथा Business Analytics पर विशेष तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई. ISM Patna के सहयोग से मानस भवन में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों ने तकनीकी विशेषज्ञों से आधुनिक तकनीक, रोजगारपरक कौशल और व्यक्तित्व विकास से जुड़े गुर सीखे.





                           



  • MERN से Business Analytics तक, विशेषज्ञों ने बताए IT और कॉर्पोरेट जगत के नए रास्ते
  • महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में ISM Patna के सहयोग से विशेष तकनीकी कार्यशाला, छात्रों ने विशेषज्ञों से किए सवाल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बदलते IT और कॉर्पोरेट सेक्टर में सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक ज्ञान भी करियर की दिशा तय कर रहा है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में बुधवार को BCA और BBA के विद्यार्थियों के लिए Full Stack & MERN तथा Business Analytics पर विशेष तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई. ISM Patna के सहयोग से मानस भवन में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों ने तकनीकी विशेषज्ञों से आधुनिक तकनीक, रोजगारपरक कौशल और व्यक्तित्व विकास से जुड़े गुर सीखे.


कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं BCA-बBA निदेशक प्रो. डॉ. कृष्ण कांत सिंह के नेतृत्व में हुआ. विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा में शिक्षक से ज्ञान लेने तक सीमित नहीं है. विद्यार्थियों को उपलब्ध हर शैक्षणिक अवसर का गंभीरता और एकाग्रता से लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल Technician बनने का नहीं, बल्कि तकनीकी दक्षता, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक समझ विकसित कर Technocrat बनने का होना चाहिए.

कार्यशाला के पहले सत्र में ISM Patna के BCA Department के Assistant Professor भावेश कुमार ने Full Stack & MERN पर व्यावहारिक जानकारी दी. उन्होंने Full Stack Development और MERN तकनीक के विभिन्न पहलुओं, उपयोग और IT सेक्टर में इसकी प्रासंगिकता को समझाया. विद्यार्थियों को तकनीक के व्यावहारिक इस्तेमाल और करियर की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया.

दूसरे सत्र में ISM Patna के Training & Placement Department के नीरू झा ने Business Analytics एवं Personality Development पर छात्रों से संवाद किया. उन्होंने विश्लेषणात्मक सोच, संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और रोजगार के लिए जरूरी व्यावसायिक क्षमताओं पर चर्चा की. इस दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया.

कार्यक्रम में ISM Patna के Admission Department के Assistant Manager विजय कुमार राय की भी सक्रिय सहभागिता रही. दोनों सत्रों में सवाल-जवाब के दौर ने कार्यशाला को इंटरैक्टिव बनाया.

इस अवसर पर शिक्षक सारोज कुमारी सर्राफ, अरविंद कुमार, मधुसूदन कुमार, यथार्थ राज और अरुण कुमार ओझा समेत BCA एवं BBA से जुड़े शिक्षक मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन BBA Coordinator डॉ. पंकज कुमार चौधरी ने किया, जबकि BCA Coordinator डॉ. सैकत देबनाथ ने धन्यवाद ज्ञापन किया. आयोजन के समन्वय में डॉ. शिवम भारद्वाज, Assistant, BBA & BCA की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक अकादमिक शिक्षा के साथ तकनीकी और व्यावहारिक कौशल से जोड़ना है, ताकि वे बदलते रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें.

















Post a Comment

0 Comments