वीडियो : वामन भगवान का आशीर्वाद लेने बक्सर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, जमुई के सवाल पर चुप्पी; बक्सर-भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का ऐलान ..

वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना की और बक्सर समेत पूरे बिहार की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की. पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने डीएम साहिला से मंदिर और उसके इतिहास से जुड़ी जानकारी ली.





                           





  • वामन मंदिर में पूजा के बाद बोले CM, बक्सर से भागलपुर तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
  • भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और जीविका दीदियों से किया संवाद, विकास और कनेक्टिविटी पर रखी बात

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को वामन भगवान का आशीर्वाद लेने बक्सर पहुंचे. दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना की और बक्सर समेत पूरे बिहार की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की. पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने डीएम साहिला से मंदिर और उसके इतिहास से जुड़ी जानकारी ली. उनके साथ बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र तथा डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह तथा एमएलसी जीवन कुमार भी मौजूद रहे.

मंदिर से निकलते समय मीडिया ने जमुई की घटना को लेकर सवाल किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने इस पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया. इसके बाद उन्होंने बक्सर और बिहार की कनेक्टिविटी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी दी.

बक्सर से भागलपुर तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मार्ग बक्सर, आरा, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, जमुई और बांका होते हुए भागलपुर तक जाएगा. इससे इन जिलों के बीच सड़क संपर्क को नया विस्तार मिलने की बात कही गई.

मुख्यमंत्री ने बक्सर-कोइलवर तटबंध को फोरलेन किए जाने की भी बात कही. इसके साथ ही बक्सर से कोइलवर के बीच प्रस्तावित फोरलेन एक्सप्रेसवे को विश्वामित्र पथ नाम दिए जाने की जानकारी दी गई.

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद

मंदिर और अन्य कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया. कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान संगठन, क्षेत्रीय मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर सक्रियता के साथ जनता से जुड़े रहने की बात कही.

जीविका दीदियों से भी किया संवाद

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से भी संवाद किया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के समूहों, स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी ली. जीविका से जुड़ी महिलाओं ने अपने काम और अनुभव मुख्यमंत्री के सामने साझा किए. मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने से जुड़े प्रयासों की चर्चा की.

दौरे को लेकर पूरे दिन हाई अलर्ट रहा प्रशासन

मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की थी. निर्धारित रूट पर साफ-सफाई, गड्ढों की भराई और पानी का छिड़काव कराया गया. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी. मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान कई मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही रोकने के साथ ट्रैफिक डायवर्ट किया गया. कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री सरस्वती विद्या मंदिर स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए पटना के लिए रवाना हो गए.
वीडियो : 

















Post a Comment

0 Comments