कहा कि वे केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करें.

- भाजपा जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और जनता से लगातार जुड़े रहने पर जोर
- जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, महिला जिलाध्यक्ष कंचन देवी और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार समेत बड़ी संख्या में नेता-पदाधिकारी रहे मौजूद
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को अपने बक्सर दौरे के दौरान अहिरौली स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सीधा संवाद किया. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, महिला जिलाध्यक्ष कंचन देवी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार, एससी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामाश्रय राम, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राय, समेत अन्य नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और एनडीए के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया.
कैलाशपति मिश्र को नमन, कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद
भाजपा जिला मुख्यालय पहुंचने पर सीएम ने बिहार भाजपा के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र को नमन किया. इसके बाद उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली. सीएम का कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संवाद करना बैठक का प्रमुख आकर्षण रहा.
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम तैयार रखने पर जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहने तथा जनता से सीधे संपर्क में रहने का संदेश दिया गया.
सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संदेश
सीएम ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने को कहा. मुफ्त बिजली, रोजगार की पहल और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि अपने क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करें. स्थानीय स्तर पर जनता से लगातार संपर्क को संगठन की मजबूती से जोड़कर देखा गया.
एनडीए में बेहतर समन्वय पर भी जोर
बैठक में एनडीए के घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने का संदेश भी दिया गया. जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक सहयोग और समन्वय के साथ काम करने पर जोर रहा. कार्यकर्ताओं को स्थानीय मुद्दों को समझकर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही गई.
बैठक में ‘सशक्त एवं समृद्ध बिहार’ के लक्ष्य को लेकर भी चर्चा हुई. 2037 तक समृद्ध बिहार और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को सामने रखते हुए गांव और पंचायत स्तर तक विकास की गतिविधियों को गति देने का संदेश दिया गया.
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया. पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुई बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही.





.png)











0 Comments