कार्यों के प्रति सजगता और सहज व्यवहार के कारण सहकर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच सम्मानित थे. उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की.
- हृदयाघात से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
- नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, बड़े बेटे विश्वजीत कुमार ने दी मुखाग्नि
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड की कांट-योगिया पंचायत में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब पंचायत सचिव लाल बाबू ठाकुर के आकस्मिक निधन की खबर सामने आई. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. हृदयाघात से हुई उनकी मौत की खबर से पंचायत से लेकर प्रखंड क्षेत्र तक लोग स्तब्ध रह गए.
लाल बाबू ठाकुर अपने कार्यों के प्रति सजगता और सहज व्यवहार के कारण सहकर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच सम्मानित थे. उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की.
लोगों ने उनके निधन को पंचायत और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उनके अचानक चले जाने से परिवार के साथ-साथ सहकर्मियों और ग्रामीणों में भी गहरा दुख है.
अंतिम विदाई में नम हुईं आंखें
अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा. अंतिम यात्रा में परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बड़ी संख्या में सहकर्मी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए. हर कोई अपने परिचित पंचायत सचिव को अंतिम विदाई देने पहुंचा था.
लाल बाबू ठाकुर के बड़े बेटे विश्वजीत कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. अंतिम संस्कार के बाद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की.






.png)










0 Comments