मोदी के जन्मदिन पर बक्सर में हवन की आहुति, दीर्घायु की कामना ..

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की. साथ ही हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना कर देश की प्रगति और बक्सर के विकास के लिए संकल्प लिया.





                           




  • हनुमान मंदिर में भाजपा नगर पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने किया पूजन, ‘विकसित भारत-समृद्ध बक्सर’ का लिया संकल्प
  • पवन चौरसिया के संयोजन में जुटे कार्यकर्ता, अंजय चौबे, अंकित राय समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को भाजपा बक्सर नगर पश्चिमी की ओर से कलेक्ट्रेट रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की. साथ ही हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना कर देश की प्रगति और बक्सर के विकास के लिए संकल्प लिया.

कार्यक्रम का संयोजन भाजपा बक्सर नगर पश्चिमी के नगर महामंत्री सह संयोजक पवन चौरसिया ने किया. हवन-पूजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से आहुति दी और ‘विकसित भारत, समृद्ध बक्सर’ के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही. आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता देखने को मिली.

कार्यक्रम में नगर महामंत्री अंजय कुमार चौबे, मीडिया प्रभारी अंकित राय, आदित्य केशरी, दीपक पांडेय, राज सिंह, विपुल पाठक और संतोष पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और संकल्प की भावना के साथ मनाया जा रहा है. हवन-पूजन के जरिए देश की खुशहाली, प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा बक्सर के विकास की कामना की गई.















Post a Comment

0 Comments