पीएम मोदी के जन्मदिन पर युवाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ, भाजयुमो के शिविर में हुआ रक्तदान ..

रक्तदान करने वाले युवाओं ने कहा कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में उनके रक्त की एक यूनिट भी अहम भूमिका निभा सकती है. इसी सोच के साथ उन्होंने इस सामाजिक पहल में भाग लिया.






                           



  • जरूरतमंदों के लिए जीवन बचाने का संकल्प, पुलिस चौकी परिसर में जुटे युवा
  • पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), बक्सर की ओर से बुधवार को नगर सोसाइटी स्थित पुलिस चौकी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया.

शिविर में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया. आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. रक्तदान करने वाले युवाओं ने कहा कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में उनके रक्त की एक यूनिट भी अहम भूमिका निभा सकती है. इसी सोच के साथ उन्होंने इस सामाजिक पहल में भाग लिया.

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, भाजपा महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, नगर के पूर्व अध्यक्ष ज्वाला सैनी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय मौजूद रहे. इस दौरान भाजपा और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शिविर में पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया.

रक्तदान करने वालों में रूपेश दुबे, धीरज पाठक, नीतीश पटेल, दिलीप कुमार, शैलेश मिश्रा, विकास उपाध्याय, विकास कुमार, सुभांकर मिश्रा, अनूप वर्मा, सूर्यभान सिंह, बिमल सिंह, प्रकाश पांडे, बिटू पांडे, नीरज तिवारी, अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह, विजय कुमार और राजेश यादव समेत अन्य युवा शामिल रहे.

वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महज सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने वाली मदद है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस शिविर के जरिए युवाओं ने समाजसेवा और मानव कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और जरूरत के समय दूसरों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करना रहा.
















Post a Comment

0 Comments