मठिया मंदिर की विशेष सजावट की गई थी. रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच भगवान श्रीकृष्ण का विशेष पूजन-अर्चन किया गया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की.

- गंगा किनारे स्थित मठिया में हरि कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल
- कृष्ण-राधिका के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, विशेष पूजन और आकर्षक सजावट रही श्रद्धा का केंद्र
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री रामरेखा घाट के समीप गंगा किनारे स्थित बड़ी मटिया में शुक्रवार को भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर हरि कीर्तन, सोहर गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मंदिर परिसर में गूंजते सोहर और बधाई के स्वरों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा.
जन्माष्टमी को लेकर मठिया मंदिर की विशेष सजावट की गई थी. रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच भगवान श्रीकृष्ण का विशेष पूजन-अर्चन किया गया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की.
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही. छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधिका का रूप धारण कर कार्यक्रम में शामिल हुए. उनकी मनमोहक वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा. हरि कीर्तन के साथ सोहर और बधाई गीतों ने जन्मोत्सव की खुशियों को और बढ़ा दिया.
मठिया के प्रबंधक केदारनाथ सिंह ने बताया कि महंत श्यामा दास के देखरेख में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान का विशेष पूजन, सोहर गायन, हरि कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.
कार्यक्रम के दौरान विधायक आनंद मिश्र भी बड़ी मठिया पहुंचे. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान श्रद्धालुओं और आयोजन से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला. देर तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए.





.png)










0 Comments