जगमग रोशनी में नहाया बसांव मठिया, श्रीकृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु ..

बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा और भक्ति के साथ लोगों को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया.




                             



  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां, भक्ति गीतों पर देर तक गूंजती रही तालियां
  • गुड्डू बाबा, अमित कुमार, नूतन जी और आदित्य की प्रस्तुतियों ने जीता लोगों का दिल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बक्सर नगर का बसांव मठिया भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य तरीके से सजाया गया था. जगमग रोशनी में नहाया मंदिर और आसपास का परिसर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा.


इसी मौके पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर तक कार्यक्रम में जमे रहे. अमरपुर के गुड्डू बाबा, अमित कुमार, नूतन जी, आदित्य सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

अमरपुर के कलाकार गुड्डू बाबा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी में इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा और भक्ति के साथ लोगों को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया.

कार्यक्रम में बसांव पीठाधीश्वर अच्युतप्रपन्नाचार्य सहित बड़ी संख्या में श्रीकृष्ण भक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे. मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया. जन्माष्टमी की रात बसांव मठिया में भक्ति, संगीत और रोशनी का अद्भुत संगम देखने को मिला और देर तक उत्सव का माहौल बना रहा.













Post a Comment

0 Comments