कोई नन्हा कान्हा बनकर आकर्षण का केंद्र रहा तो कोई राधा बनकर सबका मन मोहता नजर आया. बच्चों ने झूले पर बैठकर भजन गाए और कृष्ण भक्ति में जमकर आनंद लिया.

- डुमरांव के जेनेरेशन बिट्स बीटा स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
- झूले पर बैठे नन्हे कान्हा, भजनों और मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के डुमरांव नगर स्थित जेनेरेशन बिट्स बीटा स्कूल शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगा नजर आया. मौका था श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं, भजनों और मनमोहक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि हर कोई उनके अंदाज का कायल हो गया.
जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा धारण कर उनकी भूमिका निभाई. कोई नन्हा कान्हा बनकर आकर्षण का केंद्र रहा तो कोई राधा बनकर सबका मन मोहता नजर आया. बच्चों ने झूले पर बैठकर भजन गाए और कृष्ण भक्ति में जमकर आनंद लिया. उनकी मासूम मुस्कान, रंग-बिरंगी पोशाक और उत्साह ने विद्यालय परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया.
कार्यक्रम में नितेश, रिद्धांश, अर्पिता, माहिरा, नव्या और अन्या सहित कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय में मौजूद शिक्षिकाओं और अन्य लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया.
विद्यालय की निदेशिका प्रियंका सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं. भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश से बच्चों को प्रेम, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि बच्चों को श्रीकृष्ण के बताए रास्ते पर चलने और प्रेम को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं श्वेता रानी, प्रीति, ऋतु, रूपा, निधि, खुशबू और शिवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ जन्माष्टमी समारोह उत्साह और भक्तिभाव के बीच संपन्न हुआ.





.png)











0 Comments