वीडियो : बक्सर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की एंट्री पर ‘फूलों की बारिश’, जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा; हजारों युवाओं ने दिखाया दम ..

कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के जरिए फूलों की बारिश कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया. फूलों से स्वागत और जोरदार नारों के बीच पूरा इलाका ‘भाजयुमो जिंदाबाद’ के नारों से गूंजता रहा.





                             


  • सिंडिकेट से वीर कुंवर सिंह चौक तक दिखा कार्यकर्ताओं का जोश, नारों से गूंजता रहा शहर
  • भाजपा कार्यालय में जुटे हजारों युवा, जितेंद्र सिंह ने संगठन और ‘विकसित भारत’ का दिया मंत्र

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बुधवार को बक्सर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की एंट्री किसी सामान्य राजनीतिक कार्यक्रम जैसी नहीं रही. उनके प्रथम बक्सर आगमन पर सिंडिकेट में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के जरिए फूलों की बारिश कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया. फूलों से स्वागत और जोरदार नारों के बीच पूरा इलाका ‘भाजयुमो जिंदाबाद’ के नारों से गूंजता रहा.

जेसीबी से पुष्पवर्षा, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. फूल-मालाओं से अभिनंदन के साथ जेसीबी से पुष्पवर्षा ने स्वागत समारोह को खास बना दिया. कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे और प्रदेश अध्यक्ष का काफिला शहर के मुख्य मार्गों से आगे बढ़ता रहा.

वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर किया नमन

स्वागत के बाद जितेंद्र सिंह का काफिला वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचा. यहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद उनका काफिला अहिरौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा.



भाजपा कार्यालय में जुटे युवा कार्यकर्ता, संगठन पर मंथन

अहिरौली स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने की. यहां स्वागत कार्यक्रम की गर्मजोशी के बाद कार्यकर्ताओं का फोकस संगठन और आगामी गतिविधियों पर रहा.

अविनाश पाण्डेय ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को बरगलाने वाली ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने युवा शक्ति से एकजुट होकर ऐसी चुनौतियों का मुकाबला करने की अपील की.


प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सुशासन और उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि देश में कुछ विभाजनकारी शक्तियां युवाओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं. ऐसे में भारत के युवाओं को सजग और एकजुट रहकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी.

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- बक्सर के युवा हर चुनौती के लिए तैयार

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि बिहार और खासकर बक्सर के भाजपा युवा कार्यकर्ताओं में विभाजनकारी चुनौतियों से निपटने का सामर्थ्य है. उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह को संगठन की ताकत बताया.

हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी का दावा

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा, प्रदीप दुबे, सुशील राय, कुलभूषण, रुपेश दुबे, धीरज पाठक, विमल सिंह, सतेन्द्र पाण्डेय, सूर्यभान सिंह, राजा निषाद, शिवम, विक्की, दिलीप उपाध्याय, सोनू कुशवाहा, रत्नेश, सुशांत, मधु यादव एवं कमलेश महाजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे. आयोजकों के अनुसार बैठक में हजारों युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. कार्यक्रम के अंत में विमल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments