पुलिस टीम रात में थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान पचदरवा पुल के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

- पचदरवा पुल के पास डेढ़ बजे हुआ भीषण हादसा, टक्कर के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार
- नावानगर थाने के SI, चालक और गृह रक्षक घायल, बिक्रमगंज के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नावानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीम के वाहन को एनएच-120 पर पचदरवा पुल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में नावानगर थाना के एसआई संजीव कुमार सिंह, पुलिस वाहन चालक ओमप्रकाश सिंह और गृह रक्षक बिहारी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को तत्काल बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम रात में थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान पचदरवा पुल के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.
तस्वीरों ने दिखाई टक्कर की भयावहता
हादसे के बाद सामने आई क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन की तस्वीरें टक्कर की भयावहता बयां कर रही हैं. वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई.
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई. ट्रक की पहचान और फरार चालक तक पहुंचने के लिए संभावित रास्तों और आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है. हादसे में घायल तीनों पुलिसकर्मियों की स्थिति को लेकर पुलिस महकमे में चिंता बनी हुई है. डुमरांव प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल सीएम विजिट के कारण अभी उधर ध्यान नहीं है लेकिन ट्रक का पता लगाया जा रहा है.
इधर, बुधवार को वामन द्वादशी के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन को लेकर जिले में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. ऐसे में ड्यूटी के दौरान पुलिस वाहन के साथ हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है.





.png)










0 Comments