वीडियो : बक्सर में अब पेट की बीमारी का मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, हर मंगलवार पहुंचेंगे नामी गैस्ट्रोलॉजिस्ट ..

शहर के चरित्रवन स्थित प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर सेंटर में बिहार के प्रसिद्ध गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. राकेश झा प्रत्येक मंगलवार को मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.






                             


  • पटना-बनारस की दौड़ होगी कम, चरित्रवन में 8 सितंबर को डॉ. राकेश झा की मुफ्त ओपीडी
  • सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मरीज ले सकेंगे परामर्श, पेट, आंत और लिवर से जुड़ी समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जिले के मरीजों के लिए राहत की खबर है. अब गैस्ट्रो संबंधी इलाज के लिए हर बार पटना या बनारस की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी. शहर के चरित्रवन स्थित प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर सेंटर में बिहार के प्रसिद्ध गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. राकेश झा प्रत्येक मंगलवार को मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.

8 सितंबर को मुफ्त ओपीडी का मौका

इस सुविधा की शुरुआत आगामी मंगलवार, 8 सितंबर से होगी. पहले दिन डॉ. राकेश झा की मुफ्त ओपीडी आयोजित की जाएगी. इसमें पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी विभिन्न परेशानियों से जूझ रहे मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे. अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से समय रहते इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.

गैस से लेकर लिवर तक की समस्याओं पर सलाह

पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज, अपच, लिवर से जुड़ी समस्या, पेट एवं आंतों की बीमारी सहित गैस्ट्रो से संबंधित अन्य परेशानियों के मरीज अब बक्सर में ही विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह ले सकेंगे. इससे मरीजों को बाहर जाने में लगने वाला समय, यात्रा की परेशानी और अतिरिक्त खर्च कम होने की उम्मीद है.

हर मंगलवार मिलेगी विशेषज्ञ सेवा

अस्पताल के प्रबंधक प्रेम प्रकाश तिवारी ने बताया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी निर्धारित दिनों में दी जा रही हैं. डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. मोहन कुमार सिंह और डॉ. विशाल ओझा भी अस्पताल में मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि डॉ. राकेश झा के प्रत्येक मंगलवार को उपलब्ध रहने से पेट एवं पाचन तंत्र संबंधी रोगों से परेशान मरीजों को विशेष सुविधा मिलेगी.

चरित्रवन कॉलेज गेट के समीप है सेंटर

प्रकाश यूरो स्टोन एंड किडनी केयर सेंटर चरित्रवन कॉलेज गेट के समीप स्थित है. अस्पताल प्रबंधन ने जिलेवासियों से 8 सितंबर को आयोजित मुफ्त ओपीडी का लाभ उठाने की अपील की है.

संपर्क : 6283182340, 9128147848

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments