इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया.
- लौह पुरुष के योगदान को याद कर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
- आशुतोष पाठक की पुस्तक का लोकार्पण, संजय कुमार सिंह ने कहा- सरदार पटेल के आदर्श सदैव करते रहेंगे मार्गदर्शन
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को बक्सर जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया.
कार्यक्रम का एक खास आकर्षण भोजपुर जिले के दलीपपुर गांव निवासी आशुतोष पाठक द्वारा लिखित पुस्तक ‘अभ्यास’ का विमोचन रहा. जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया.
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान नेता संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी. उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है.
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण का संदेश देता है. देश के प्रति उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा देते रहेंगे.
इस अवसर पर संजय कुमार सिंह, मोहन चौधरी, जितेन्द्र कुमार सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, प्रभु गोड़, पंकज मानसिंहका, संजय चौधरी, श्याम जी वर्मा, रामाशंकर सिंह, अधिवक्ता बिनोद सिंह, अधिवक्ता राघवेन्द्र कुमार, मार्कण्डेय पटेल, ध्रुप गुप्ता, रोहित वर्मा, दिलशाद हुसैन, मुन्ना चौरसिया, बब्लू शर्मा, नीरज पटेल, नीतीश और शशि यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.







.png)










0 Comments