डुमरांव में रसोई गैस सिलेंडर का दौर खत्म, दीपावली पर शुरू हुई प्रीपेड PNG सेवा ..

रसोई गैस खत्म होने की चिंता, लंबी वेटिंग और भारी-भरकम सिलेंडर लाने-ले जाने की भागदौड़ अब गुजरे जमाने की बात बनने जा रही है. डुमरांव में बहुप्रतीक्षित प्रीपेड पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सेवा का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है. 




               






 

  • टेक्सटाइल कॉलोनी से डीएम साहिला ने किया आधुनिक गैस आपूर्ति का शुभारंभ
  • मोबाइल की तरह होगा रिचार्ज, बुकिंग और डिलीवरी के झंझट से मिली राहत 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के डुमरांव वासियों के लिए इस बार की दीपावली बेहद खास और राहत भरी साबित हुई है. रसोई गैस खत्म होने की चिंता, लंबी वेटिंग और भारी-भरकम सिलेंडर लाने-ले जाने की भागदौड़ अब गुजरे जमाने की बात बनने जा रही है. डुमरांव में बहुप्रतीक्षित प्रीपेड पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सेवा का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है. बक्सर की जिलाधिकारी साहिला ने टेक्सटाइल कॉलोनी पहुंचकर फीता काटा और इस आधुनिक घरेलू गैस आपूर्ति सेवा की शुरुआत की.

मोबाइल रिचार्ज की तरह काम करेगा गैस मीटर 

फिलहाल इस सुविधा की शुरुआत डुमरांव की टेक्सटाइल कॉलोनी से की गई है. पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक पहुंचने वाली यह गैस प्रीपेड सिस्टम पर काम करेगी. यानी उपभोक्ता अपने बजट और जरूरत के हिसाब से पहले रिचार्ज कराएंगे और गैस का इस्तेमाल करेंगे. इससे उपभोक्ताओं को न सिर्फ सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी वेंडर के इंतजार से मुक्ति मिलेगी, बल्कि गैस के सटीक खर्च पर उनका पूरा नियंत्रण भी रहेगा.

प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित ईंधन 

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्राकृतिक गैस पारंपरिक एलपीजी के मुकाबले काफी सुरक्षित, सुलभ और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है. इसके इस्तेमाल से घरेलू स्तर पर धुएं और प्रदूषण में कमी आएगी. साथ ही सिलेंडर लीकेज या भंडारण से जुड़े खतरे भी पूरी तरह खत्म हो जाएंगे. आने वाले समय में इस पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार बक्सर शहर के साथ-साथ जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी करने का लक्ष्य तय किया गया है.

अधिकारियों और गृहणियों में खुशी की लहर 

शुभारंभ के मौके पर इंडियन ऑयल के मार्केटिंग मैनेजर अंकित कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित ऊर्जा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. वहीं स्थानीय गृहणी पूजा झा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि त्योहारों के ऐन वक्त पर सिलेंडर खत्म होने का डर बना रहता था, लेकिन अब सीधे चूल्हे तक गैस की पाइपलाइन जुड़ जाने से रसोई संभालना बेहद आसान और तनावमुक्त हो गया है.











Post a Comment

0 Comments