बक्सर के युवा कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, लोकगीत-नृत्य से लेकर नुक्कड़ नाटक तक में मारी बाजी ..

बक्सर के आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र की कृष्णा एवं उनकी टीम प्रथम स्थान पर रही. डुमरांव के राज उच्च विद्यालय की ज्योति एवं उनके समूह को दूसरा और अमित एवं उनके समूह को तीसरा स्थान मिला.

 




               






  • नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, डीएम साहिला ने किया उद्घाटन
  • लोकनृत्य में डुमरांव के सीपीएसएस हाई स्कूल को पहला स्थान, चित्रकला और कविता लेखन में भी प्रतिभाओं ने बिखेरा रंग

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मंच पर लोकगीतों की गूंज, लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति और नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक संदेश. बक्सर के नगर भवन में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में जिले के युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग विधाओं में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी साहिला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. युवा उत्सव में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.

लोकनृत्य और लोकगीत में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में डुमरांव के सीपीएसएस हाई स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया. बक्सर के जासो हाई स्कूल समूह को दूसरा और शिवानी एवं उनके समूह को तीसरा स्थान मिला.

समूह लोकगीत प्रतियोगिता में बक्सर के आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र की कृष्णा एवं उनकी टीम प्रथम स्थान पर रही. डुमरांव के राज उच्च विद्यालय की ज्योति एवं उनके समूह को दूसरा और अमित एवं उनके समूह को तीसरा स्थान मिला.

चित्रकला, कविता और नुक्कड़ नाटक में भी दिखा हुनर

चित्रकला प्रतियोगिता में बक्सर के आयुष कुमार ने प्रथम और प्रतिज्ञा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. कविता लेखन में साक्षी कुमारी पहले और पलक दूसरे स्थान पर रहीं.

नुक्कड़ नाटक में कुंदन एवं उनके समूह को प्रथम स्थान मिला. वहीं, वक्तृता प्रतियोगिता में डुमरांव की नूरी ने पहला स्थान प्राप्त किया.

प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को उप विकास आयुक्त और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने पुरस्कृत किया. जिला स्तरीय युवा उत्सव के माध्यम से जिले के युवाओं को अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला.










Post a Comment

0 Comments