खासियत है कि कमरे के आकार और जरूरत के अनुसार इसे छोटा या बड़ा किया जा सकता है. आधुनिक तकनीक और उपयोगी डिजाइन वाली यह अलमीरा खासकर सीमित जगह वाले घरों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है.
- छोटे-बड़े कमरों के हिसाब से एडजस्ट होगी आधुनिक अलमीरा, हर खरीद पर कवर फ्री
- दीपावली और छठ तक होलसेल रेट पर बिक्री, फ्री होम डिलीवरी व इंस्टॉलेशन की भी सुविधा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : त्योहारों के मौसम में अगर घर को नया लुक देने के साथ जगह बचाने वाली आधुनिक अलमीरा खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बक्सर के पीपरपांती रोड स्थित सेंट्रल बैंक कटरा में नवाब स्टील्स ग्राहकों के लिए खास सौगात लेकर आया है. धनतेरस के अवसर पर प्रतिष्ठान ने फोल्डेबल अलमीरा की आकर्षक नई रेंज लॉन्च की है. इसकी खासियत है कि कमरे के आकार और जरूरत के अनुसार इसे छोटा या बड़ा किया जा सकता है. आधुनिक तकनीक और उपयोगी डिजाइन वाली यह अलमीरा खासकर सीमित जगह वाले घरों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है.
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर नवाब आलम ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों को अलमीरा की खरीद पर आकर्षक छूट दी जा रही है. खास बात यह है कि हर ग्राहक को अलमीरा के साथ कवर बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. यह विशेष ऑफर धनतेरस से लेकर दीपावली और छठ पूजा तक जारी रहेगा. इस दौरान सभी ग्राहकों को अलमीरा होलसेल कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी.
10 साल की वारंटी, नामी कंपनियों की रेंज
नवाब आलम ने बताया कि नवाब स्टील्स में बॉम्बे अलमारी, बीके स्टोरवेल समेत कई नामी कंपनियों की अलमारियां उपलब्ध हैं. ग्राहकों को सभी ब्रांड्स पर 10 साल की वारंटी का भरोसा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान वर्षों से बक्सर के ग्राहकों का विश्वास जीतता आया है और बड़ी संख्या में संतुष्ट ग्राहक इसकी पहचान हैं.
घर तक डिलीवरी और इंस्टॉलेशन भी मुफ्त
नवाब स्टील्स की एक और खासियत ग्राहकों को दी जाने वाली फ्री होम डिलीवरी और इंस्टॉलेशन की सुविधा है. यानी पसंद की अलमीरा खरीदने के बाद उसे घर तक पहुंचाने और लगाने की चिंता भी नहीं करनी होगी. नवाब आलम ने कहा कि उनके लिए ग्राहकों की संतुष्टि सर्वोपरि है. इसी वजह से उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूती और आकर्षक डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया जाता है.
त्योहारों के इस सीजन में आकर्षक छूट, मुफ्त अलमीरा कवर, 10 साल की वारंटी और होलसेल कीमत जैसी सुविधाओं के साथ नवाब स्टील्स ने ग्राहकों के लिए खरीदारी का खास मौका पेश किया है.







.png)








0 Comments