छोटकी मठिया में अन्नकूट महोत्सव की धूम, भगवान राम-जानकी को लगा 56 व्यंजनों का भोग ..

उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम-जानकी की पूजा-अर्चना की और उनके समक्ष 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया. इसके बाद भगवान की आरती की गई. भोग लगाने के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरु हुआ. 





               






- गोवर्धन पूजा पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भगवान की आरती के बाद श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद।
- भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, देर रात तक प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते रहे श्रद्धालु।

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर रामरेखा घाट स्थित छोटकी मठिया में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया. इस दौरान भगवान श्रीराम-जानकी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के बीच आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया.

महोत्सव की विधिवत शुरुआत श्री श्री 108 महंत अनुग्रह नारायण दास ने की. उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम-जानकी की पूजा-अर्चना की और उनके समक्ष 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया. इसके बाद भगवान की आरती की गई. भोग लगाने के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरु हुआ. भगवान के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए देर रात तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.

भजनों की प्रस्तुतियों ने भक्तिमय बनाया माहौल

कार्यक्रम में आचार्य कृष्णा नन्द शास्त्री, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू कुमार, रेड क्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, भूतपूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, नियामतुल्लाह फरीदी, सुनील मिश्र, डॉ. वीके चौबे और प्रकाश पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे. वहीं भजन गायक रविरंजन चौबे और अभिषेक गिरी ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. भजनों की मधुर धुनों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। अन्नकूट महोत्सव में श्रद्धालुओं की भागीदारी और भक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था.











Post a Comment

0 Comments