संस्थान की ओर से 82वें सप्ताह भी गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया गया. इस दौरान समाजसेवियों ने भोजन वितरण में श्रमदान किया, वहीं कई लोगों ने आर्थिक सहायता देकर इस अभियान को मजबूती प्रदान की.

- किसी ने किया श्रमदान तो किसी ने दिया आर्थिक सहयोग
- 20 दिसंबर को होगा भोजन बैंक का विशाल भंडारा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जरूरतमंदों की भूख मिटाने के लिए समाज के लोगों का एकजुट होना ही सच्ची मानवता की पहचान है. इसी भावना के साथ भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तत्वावधान में संचालित भोजन बैंक बक्सर लगातार सेवा की मिसाल पेश कर रहा है. रविवार को संस्थान की ओर से 82वें सप्ताह भी गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया गया. इस दौरान समाजसेवियों ने भोजन वितरण में श्रमदान किया, वहीं कई लोगों ने आर्थिक सहायता देकर इस अभियान को मजबूती प्रदान की.
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी, पुनीत सिंह और मो. साबिर ने संयुक्त रूप से संचालन की जिम्मेदारी निभाई. श्रवण तिवारी, पुनीत सिंह, प्रभात शर्मा और श्यामला पाठक ने स्वयं श्रमदान कर सेवा कार्य में योगदान दिया. उन्होंने कहा कि संस्थान जिस निरंतरता और समर्पण के साथ जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है. ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जुड़ना चाहिए.
इस अवसर पर संस्थान के मार्गदर्शन मंडल के अभिभावक प्रमोद केशरी, दीनानाथ, दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, पप्पू, मुस्ताक और अधिवक्ता अकरम ने भी भोजन बैंक के संचालन और विस्तार को लेकर अपने सुझाव रखे. उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक, सामाजिक और शारीरिक सहयोग देकर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं.
विशाल भंडारे की तैयारी, दानदाताओं ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
कार्यक्रम के दौरान आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे के लिए अतिथियों और समाजसेवियों को निमंत्रण पत्र वितरित किए गए. हाफिज इमरान सामशी, सुधीर पांडेय, शिक्षक अर्जुन और अजित वर्मा ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों में आम जनमानस की भागीदारी बेहद जरूरी है.
भोजन बैंक को आर्थिक सहयोग देने वालों में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी ने 1100 रुपये, शिवानंद उपाध्याय (उपाध्यायपुर) ने 500 रुपये, बिहारी लाल गुप्ता ने 1000 रुपये, रंजीत गुप्ता ने 1100 रुपये तथा एक अभिभावक ने 151 रुपये का योगदान दिया. वहीं, श्यामला पाठक ने मिठाई वितरित कर अपनी सहभागिता निभाई.
सेवा कार्य के साथ गौ सेवा का संदेश भी दिया गया. दीनानाथ जी के नेतृत्व में भोजन बैंक की टीम ने गौ ग्रास खिलाकर गौ माता की सेवा की. संस्थान के सचिव राजीव कुमार (जीरो) तथा मार्गदर्शन टीम के गुप्तेश्वर पटेल, रंजीत, भुआली वर्मा और ललन राम ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रमदान करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में सोनू वर्मा, चंदू, शिवांश मिश्रा, शिवम मिश्रा सहित कई मित्रगण और अभिभावक उपस्थित रहे. अंत में संस्थान के शिक्षक लक्ष्मी नारायण ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया.
भोजन बैंक मार्गदर्शन टीम की स्तंभ गुंजन देवी ने आम लोगों से अपील की कि आगामी रविवार, 8 नवंबर को सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन कराने के अभियान में सहभागी बनें. संस्थान की ओर से सुझाव और सहयोग के लिए 9122198492 एवं 7979739534 संपर्क नंबर जारी किए गए हैं.






.png)









0 Comments