उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी. इसके बाद लगातार मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने एनडीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में अंतिम चयन हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.

- बचपन से हेरिटेज स्कूल में की पढ़ाई, 2023 में अच्छे अंकों से पास की थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
- निदेशक प्रदीप कुमार पाठक ने कहा- हरिओम की सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित, वर्तमान विद्यार्थियों के लिए बनेगी प्रेरणा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : छोटी उम्र से ही जिस विद्यालय में शिक्षा और संस्कार की नींव पड़ी, उसी विद्यालय के एक पूर्ववर्ती छात्र ने अब देश की सेवा के प्रतिष्ठित रास्ते पर कदम बढ़ाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. हेरिटेज स्कूल, बक्सर के पूर्ववर्ती छात्र हरिओम पाठक का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में अंतिम रूप से चयन हुआ है. उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ विद्यालय में भी खुशी और गर्व का माहौल है.
हरिओम पाठक बचपन से ही हेरिटेज स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं. उन्होंने सत्र 2021-22 में कक्षा नौवीं और सत्र 2022-23 में कक्षा दसवीं की पढ़ाई की. वर्ष 2023 में उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी. इसके बाद लगातार मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने एनडीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में अंतिम चयन हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.
विद्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार पाठक ने हरिओम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हेरिटेज स्कूल परिवार के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है. जिस विद्यार्थी को विद्यालय ने बचपन से शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ाया, उसका देश की सेवा के प्रतिष्ठित मार्ग के लिए चयन होना संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि हरिओम की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और माता-पिता के त्याग के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है.
प्रदीप कुमार पाठक ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्य और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करना भी है. हरिओम की उपलब्धि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. उन्होंने हरिओम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी अपने परिवार, विद्यालय और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे.
हेरिटेज स्कूल परिवार ने हरिओम को हृदय से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं गौरवशाली भविष्य की कामना की है.






.png)








0 Comments