कहा कि उनके पिता के संस्कार और मार्गदर्शन ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं. उन्होंने जिला अधिवक्ता संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया.
- जिला अधिवक्ता संघ ने पुस्तकालय भवन में आयोजित किया श्रद्धांजलि समारोह
- न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में शुक्रवार को दिवंगत अधिवक्ता रामबाबू की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और उनके परिजनों ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और न्यायिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा ने की, जबकि मंच संचालन वरीय अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया. अपने संबोधन में बबन ओझा ने कहा कि स्व. रामबाबू ने लंबे समय तक व्यवहार न्यायालय में अपनी सेवाएं देकर न्याय व्यवस्था को मजबूत किया. वे अपनी विद्वता, सादगी और अनुशासित आचरण के कारण अधिवक्ताओं के बीच प्रेरणास्रोत रहे. उन्होंने कहा कि एक अच्छे गुरु की पहचान उसके शिष्यों से होती है और स्व. रामबाबू ने अपने जीवन से अनेक लोगों का मार्गदर्शन किया.
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झाम्ब ने कहा कि स्व. रामबाबू के आदर्श, कार्यशैली और नैतिक मूल्य आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं. उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है.
जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर स्व. रामबाबू के पुत्र मनीष कुमार ने कहा कि उनके पिता के संस्कार और मार्गदर्शन ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं. उन्होंने जिला अधिवक्ता संघ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद दिया.
कार्यक्रम में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बताए आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया.
श्रद्धांजलि सभा में जनार्दन राय, श्रीमन्नारायण ओझा, शेषनाथ सिंह, दिनानाथ सिंह, जनार्दन शर्मा, आदित्य कुमार वर्मा, रामनाथ ठाकुर, मनीष श्रीवास्तव, रवि सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, सुरेश श्रीवास्तव, विक्की कुमार, मनोज श्रीवास्तव, रामाकांत तिवारी, रामकृष्ण चौबे, पप्पू मिश्रा, सुजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में महासचिव बिंदेश्वरी पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया.






.png)










0 Comments