बिहार सरकार की उपलब्धियों का करेंगे प्रचार, बक्सर के शिक्षक अखिलेश कुमार बनाए गए उद्घोषक ..

नई सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 25 जुलाई को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं.





                             



- 25 जुलाई के सरकारी कार्यक्रम के लिए मिली जिम्मेदारी
- डीएम के निर्देश पर जारी हुआ आदेश

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार सरकार की नई सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 25 जुलाई को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उद्घोषक की प्रतिनियुक्ति कर दी है.

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अखिलेश कुमार, विशिष्ट शिक्षक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझरियाँ, प्रखंड बक्सर को कार्यक्रम में उद्घोषक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आदेश में कहा गया है कि बिहार सरकार की नई सरकार की हाल के दिनों की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 25 जुलाई को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन और सरकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी अखिलेश कुमार निभाएंगे.

इस संबंध में संबंधित शिक्षक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त तथा जिला पदाधिकारी को भी आदेश की प्रतिलिपि भेज दी गई है, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सके.

जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है, जिसके लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं.












Post a Comment

0 Comments