वीडियो : बक्सर में उत्साह के साथ मनाया गया ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन का जश्न : लाइव प्रसारण से लेकर पौधरोपण और सम्मान समारोह तक रहा खास ..

वीडियो में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा धरातल पर उतरे विकासात्मक कार्यों और योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को खूबसूरती से दिखाया गया.





                             


  • -समाहरणालय परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई गई थी प्रदर्शनी
  • सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कर्मियों व अधिकारियों को मिला सम्मान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राज्य सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 25 जुलाई 2026 को बक्सर समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया. जिला पदाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मियों और भारी संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

विकास और उपलब्धियों का दिखा खाका

लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री बिहार के संबोधन के जरिए राज्य सरकार के पिछले 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकासात्मक कार्यों की बुकलेट और विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें प्रमुख हैं!:

  • आदर्श विद्यालयों (सरस्वती विद्या निकेतन) और डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में उच्च शिक्षा का संचालन
  • बिहार स्कूल लाइव क्लासेज और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का विस्तार
  • नए राशन कार्डों का निर्माण और जन-कल्याणकारी सहयोग शिविरों का आयोजन
  • आयुष्मान कार्ड योजना (प्रधानमंत्री जन आरोग्य, मुख्यमंत्री जन आरोग्य और आयुष्मान भारत वय वंदना योजना) के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ
  • प्रगति और समृद्धि यात्रा के तहत शिलान्यास की गई योजनाओं की प्रगति, साथ ही पर्यटन, उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन

बक्सर की खास झलकियां और वीडियो प्रदर्शन

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक नारायण वत्स के निर्देशन में बक्सर जिले की स्थानीय उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष वीडियो का प्रदर्शन किया गया. इस वीडियो में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा धरातल पर उतरे विकासात्मक कार्यों और योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को खूबसूरती से दिखाया गया.

उत्कृष्ट प्रतिभाओं और कर्मियों का सम्मान

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, उद्यमियों, खिलाड़ियों, स्वास्थ्यकर्मियों और मेधावी विद्यार्थियों को जिला पदाधिकारी साहिला द्वारा शॉल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इसके साथ ही, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के हाथों जरूरतमंद लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण भी किया गया. डीएम ने सभी को बधाई देते हुए जिले के विकास में इसी लगन और निष्ठा के साथ आगे भी कार्य करने का आह्वान किया.

पर्यावरण संरक्षण और स्टालों का अवलोकन

कार्यक्रम के समापन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने एक सकारात्मक संदेश देते हुए समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में पौधरोपण किया. इसके पश्चात, जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समाहरणालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक स्टालों का निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया.

यह पूरा आयोजन सिर्फ बक्सर जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में भी व्यापक स्तर पर लाइव प्रसारण देखा गया, जहां जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments