कहा कि इस बार रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बक्सर की सांस्कृतिक पहचान का भी भव्य प्रदर्शन होगी. अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

- चरित्रवन में हुई बड़ी बैठक. इस बार रथयात्रा को मिलेगा भव्य और दिव्य स्वरूप
- हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद. आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भगवान वामन जन्म महोत्सव को लेकर बक्सर में तैयारियां अब तेज हो गई हैं. 23 सितम्बर 2026 को निकलने वाली भगवान वामन की भव्य रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए चरित्रवन स्थित श्रीत्रिदंडी देव समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आयोजन को पहले से अधिक भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई.
बैठक में रथयात्रा के मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक कार्यक्रमों और जनसहभागिता को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए. उपस्थित लोगों ने कहा कि इस बार रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बक्सर की सांस्कृतिक पहचान का भी भव्य प्रदर्शन होगी. अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.
श्रद्धालुओं ने बताया कि भगवान वामन जन्म महोत्सव बक्सर की आस्था से जुड़ा प्रमुख उत्सव है. हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं और इस बार भी जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है. आयोजन की सभी तैयारियां समय से पूरी करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में मृत्युंजय तिवारी, कमलाकर ओझा, शक्तिधर पांडेय, नागेश दत्त पांडेय, प्रकाश पांडेय, प्रमोद चौबे, आमोद पांडेय, संजय तिवारी, गिरीश द्विवेदी, संजय ओझा, आनंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. सभी ने भगवान वामन की रथयात्रा को ऐतिहासिक, भव्य और यादगार बनाने का संकल्प लिया.




.png)









0 Comments