गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लाल बाबू मिश्र उनके साथ कार्य कर चुके थे. उन्होंने कहा कि वे अत्यंत मिलनसार, सरल और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे. उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.

- घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सक ने किया मृत घोषित
- सोमवार को होगा अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र के दिल्ली से आने का इंतजार
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मध्य विद्यालय चुरामनपुर में कार्यरत शिक्षक तथा शिक्षक नेता लाल बाबू मिश्र का रविवार शाम आकस्मिक निधन हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई मानी जा रही है. उनके निधन की खबर फैलते ही शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे स्नान करने के बाद लाल बाबू मिश्र घर में आराम कर रहे थे. इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे गिर पड़े. परिजनों ने तत्काल चिकित्सक को बुलाया, लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
स्थानीय ने बताया कि लाल बाबू मिश्र की उम्र लगभग 55 वर्ष थी. वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लीवर संबंधी समस्या से भी जूझ रहे थे. हालांकि उन्हें देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी है.
सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल पांडेय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लाल बाबू मिश्र उनके साथ कार्य कर चुके थे. उन्होंने कहा कि वे अत्यंत मिलनसार, सरल और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे. उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.
परिजनों ने बताया कि उनके बड़े पुत्र दिल्ली में रहते हैं. उनके बक्सर पहुंचने के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा.
स्वर्गीय लाल बाबू मिश्र अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन पर भाजपा नेता सौरभ कुमार तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, रोहित उपाध्याय, ओम जी यादव, प्रमोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित जिले के शिक्षक समाज, स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.




.png)









0 Comments