रेलवे स्टेशन परिसर में गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन कराया गया. भोजन की थाली पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष दिखा तो सेवा में जुटे लोगों के लिए यह पल आत्मिक खुशी देने वाला रहा.
- रेलवे स्टेशन पर गरीबों को कराया गया निःशुल्क भोजन, सेवा में जुटे लोगों ने किया श्रमदान
- संस्थान की अपील- 2 अगस्त को फिर जुटें लोग, किसी जरूरतमंद की भूख मिटाने में बनें भागीदार
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर में जब अधिकांश लोग रविवार की छुट्टी का आनंद ले रहे थे, उस समय कुछ लोग जरूरतमंदों की भूख मिटाने में जुटे थे. कार्यक्रम में पुनीत सिंह, कमलेश पाल, मो. आलम उर्फ पप्पू और आदित्य विद्यार्थी ने संचालन की जिम्मेदारी संभाली. कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर श्रमदान किया और भोजन वितरण में हाथ बंटाया. कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक अजीत कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराना केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना है. लगातार 68 सप्ताह से इस तरह का अभियान चलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक ने रविवार को सेवा का 68वां सप्ताह पूरा किया. बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन कराया गया. भोजन की थाली पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष दिखा तो सेवा में जुटे लोगों के लिए यह पल आत्मिक खुशी देने वाला रहा.
एक थाली भोजन, किसी के लिए बड़ी राहत
कार्यक्रम में पुनीत सिंह, कमलेश पाल, मो. आलम उर्फ पप्पू और आदित्य विद्यार्थी ने संचालन की जिम्मेदारी संभाली. कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर श्रमदान किया और भोजन वितरण में हाथ बंटाया. कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक अजीत कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराना केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना है. लगातार 68 सप्ताह से इस तरह का अभियान चलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.
उन्होंने कहा कि "जिसके पास पर्याप्त है, वह थोड़ा सा किसी जरूरतमंद के साथ बांट दे तो समाज में इससे बड़ी मानवता की मिसाल नहीं हो सकती."
लोगों से सिर्फ पैसे नहीं, समय और श्रमदान की भी अपील
संस्थान के मार्गदर्शन मंडल से जुड़े अधिवक्ताओं ने कहा कि भोजन बैंक को और बेहतर तरीके से चलाने के लिए समाज के लोगों का सहयोग जरूरी है. सहयोग केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि समय देकर और श्रमदान कर भी किया जा सकता है.
वार्ड पार्षद कमलेश पाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में संवेदनशीलता बढ़ती है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और भोजन बैंक के अभियान को मजबूत करें.
सहयोग से चल रहा सेवा का कारवां
भोजन बैंक के संचालन में कई लोगों ने आर्थिक सहयोग दिया, जबकि स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया. संस्थान के सचिव राजीव कुमार उर्फ जीरो ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों के भरोसे और सहयोग से ही भोजन बैंक लगातार 68 सप्ताह से अपनी सेवा जारी रख सका है.
कार्यक्रम के दौरान गौ ग्रास के माध्यम से गौ सेवा भी की गई. आयोजकों ने कहा कि भोजन बैंक का उद्देश्य सिर्फ जरूरतमंदों को भोजन कराना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और संवेदना की भावना को मजबूत करना भी है.
2 अगस्त को फिर लगेगी सेवा की थाली
भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान ने बताया कि आगामी रविवार, 2 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में फिर भोजन बैंक का आयोजन होगा. संस्थान ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग, श्रमदान या अन्य किसी माध्यम से सेवा में भागीदारी निभाएं.
आयोजकों ने कहा कि किसी भूखे को भोजन कराना सिर्फ पेट भरना नहीं, बल्कि इंसानियत को जिंदा रखना है.






.png)













0 Comments