कहा कि मिनी मैराथन का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि युवाओं को नियमित व्यायाम, खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी है.
- सीवान की पूजा और बक्सर के रोहन ने जीती 5 किमी दौड़, विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की बारिश
- खेल के साथ फिटनेस का संदेश, चौथे से 20वें स्थान तक के धावकों को भी मिला सम्मान
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के किला मैदान में रविवार की सुबह दौड़ते कदमों के साथ युवाओं का जोश भी नजर आया. महान धावक स्वर्गीय शिवनाथ सिंह की स्मृति में आयोजित मिनी मैराथन में बक्सर के साथ दूसरे जिलों से पहुंचे धावकों ने अपनी प्रतिभा और रफ्तार का प्रदर्शन किया. गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ कल्लू के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
सुबह पांच बजे किला मैदान स्थित पुलिस चौकी से मिनी मैराथन की शुरुआत हुई. बालक वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और बालिका वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ रखी गई थी. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और युवाओं ने हिस्सा लिया. दौड़ के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना.
पूजा और रोहन ने मारी बाजी
बालिका वर्ग में सिवान की पूजा सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में बक्सर के रोहन कुमार ने बाजी मारी. दोनों विजेताओं को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया. बालिका वर्ग में वाराणसी की प्रतिमा वर्मा दूसरे और वंदना तीसरे स्थान पर रहीं. वहीं बालक वर्ग में बक्सर के कुलदीप यादव दूसरे और वाराणसी के सुनील राजभर तीसरे स्थान पर रहे.
दूसरे स्थान के विजेताओं को 5100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा चौथे से 20वें स्थान तक पहुंचने वाले धावकों को भी 500-500 रुपये देकर सम्मानित किया गया.
बालिका वर्ग में ऋषिता, नंदनी राजभर, खुशबू, लक्ष्मी, किरण वर्मा, संध्या यादव, तनुजा कुमारी, स्नेहा, मुस्कान प्रजापति, अंतिमा यादव, मौसम मौर्य, ममता कुमारी, चांदनी कुमारी, आकांक्षा शर्मा, अनीशा यादव और करीना खातून को सम्मानित किया गया. बालक वर्ग में वाराणसी के राजकुमार, अभिषेक प्रजापति, बलिया के शिवनारायण राजभर के अलावा अविनाश कुमार यादव, गुलशन गोंड, राहुल यादव, राजकुमार, विनय सिंह, अजीत कुमार और दीपू कुमार को पुरस्कार दिया गया.
युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना था कार्यक्रम का उद्देश्य
आयोजन का नारा ‘दौड़ेगा बक्सर, जीतेगा माखन भोग हीरो’ रखा गया था. आयोजक ओम जी यादव ने कहा कि मिनी मैराथन का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि युवाओं को नियमित व्यायाम, खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी है. उन्होंने कहा कि बक्सर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने की है.
प्रथम बालिका विजेता को हीरो की ओर से मिला 11 हजार का चेक
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त बालिका धावक पूजा सिंह को माखन भोग हीरो की ओर से 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. अन्य सभी विजेताओं को ओम जी यादव की ओर से पुरस्कार राशि दी गई.
आयोजन को अरविंद अकेला ‘कल्लू’ का संरक्षण प्राप्त था, जबकि अध्यक्ष की जिम्मेदारी ओम जी यादव ने निभाई. पुरस्कार वितरण के दौरान ओम जी यादव के साथ रामाशंकर कुशवाहा और माखन भोग हीरो के प्रतिनिधि मौजूद रहे.






.png)












0 Comments