कहा कि संगठन की कार्यकर्ता निर्माण की क्षमता, आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत नेटवर्क इसकी सबसे बड़ी पहचान है.

- महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में सदस्यता कार्यशाला सह पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन
- डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय बने नगर अध्यक्ष, विवेक पांडेय को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बक्सर नगर इकाई के पुनर्गठन के साथ छात्र राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया है. शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में आयोजित जिला सदस्यता कार्यशाला सह नगर इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई. संगठन ने सत्र 2026-27 के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए छात्रहित और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने की, जबकि संचालन प्रियांशु शुभम ने किया. इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने एबीवीपी की विचारधारा, छात्र हितों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने विचार रखे.
जिला प्रमुख प्रो. डॉ. रवि प्रभात ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठनों में शामिल है. उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यकर्ता निर्माण की क्षमता, आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत नेटवर्क इसकी सबसे बड़ी पहचान है.
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि एबीवीपी का उद्देश्य शिक्षा में राष्ट्रवादी सोच, भारतीय संस्कृति और स्वदेशी गौरव को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा के व्यवसायीकरण का लगातार विरोध करता रहा है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, क्षेत्रीय भाषाओं और स्थानीय ऐतिहासिक नायकों के सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा.
जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि एबीवीपी छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती है, लेकिन हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का हमेशा विरोध करती है. उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और उच्च शिक्षा संस्थानों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.
इसके बाद विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की. इसमें प्रो. डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय को नगर अध्यक्ष तथा विवेक पांडेय को नगर मंत्री बनाया गया. पवन कुमार पाण्डेय को नगर उपाध्यक्ष, जबकि हिमांशु कश्यप, संजीत यादव, ऋषि नंदन दुबे, सुमित कुमार तिवारी और काजल कुमारी को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई.
नई कार्यकारिणी में आदित्य सिंह को जिला एसएफडी प्रमुख, राहुल कुमार को जिला एसएफएस प्रमुख, दिव्यांशु मिश्रा को जिला सोशल मीडिया प्रमुख, सौरभ चौबे को राष्ट्रीय कला मंच जिला प्रमुख तथा बंटी पटेल को कार्यालय प्रमुख बनाया गया. इसके अलावा समीर कुमार तिवारी, उज्ज्वल चौबे, सागर सोनी, प्रभास कुमार चौबे, नीतीश कुमार और आदित्य गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए.
कार्यक्रम के अंत में दुर्गेश पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर निर्भय ओझा, शुभांकित पांडेय, रोहित मिश्रा, गोल्डी मिश्रा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.





.png)









0 Comments