आग लगने से पहले सीख लिया बचाव का मंत्र, न्यायालयकर्मियों ने खुद संभाली अग्निशमन की कमान ..

कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक तरीके बताए. प्रशिक्षण के दौरान आग लगने पर घबराने के बजाय सुरक्षित निकासी, त्वरित सूचना और अग्निशामक यंत्रों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया.




                             




- व्यवहार न्यायालय परिसर में अग्निशमन विभाग ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण, सिखाई आग पर काबू पाने की तकनीक 
- आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय, सुरक्षित निकासी और अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग का कराया गया अभ्यास

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : किसी भी दुर्घटना से पहले तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव होती है. इसी सोच के साथ शनिवार को व्यवहार न्यायालय, बक्सर परिसर में जिला अग्निशमन विभाग ने न्यायालयकर्मियों को अग्निशमन एवं अग्नि सुरक्षा का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने आग बुझाने के तरीके सीखे और अग्निशामक यंत्रों का स्वयं प्रयोग कर आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया.

प्रशिक्षण में अधिकारियों ने आग लगने की अलग-अलग परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली तकनीकों का प्रदर्शन किया. साथ ही यह बताया गया कि शुरुआती कुछ मिनटों में सही कदम उठाकर बड़ी दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है.

आग पर काबू पाने की तकनीक का किया गया प्रदर्शन
अग्निशमन विभाग की टीम ने कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक तरीके बताए. प्रशिक्षण के दौरान आग लगने पर घबराने के बजाय सुरक्षित निकासी, त्वरित सूचना और अग्निशामक यंत्रों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया.

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की पहल
प्रभारी प्रशासन, व्यवहार न्यायालय, बक्सर राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा न्यायिक कर्मचारियों को किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे.

कई अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल अग्निशमन अधिकारी सुनंदा कुमारी, विजय कुमार सिंह तथा न्यायिक कर्मचारियों में नायब नाजिर दीपक कुमार गुप्ता, राजेश कुमार राय, धनंजय तिवारी, जितेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, आशीष कुमार, अमिताभ कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, ननंजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.












Post a Comment

0 Comments