वीडियो : जहां बाइक भी सोच-समझकर जाए, वहां ट्रैक्टर की ‘धांसू एंट्री’! रास्ते में फंसा तो लोगों ने संभाला मोर्चा ..

ट्रैक्टर की एंट्री ने सबको चौंका दिया. ट्रैक्टर चालक ने भारी वाहन को रास्ते से निकालने की कोशिश की, लेकिन आगे बढ़ते ही रास्ता जवाब देने लगा. ट्रैक्टर को वहां से निकालना मुश्किल हो गया और आखिरकार चालक को अपनी कोशिश छोड़नी पड़ी.





                             

जहां बाइक भी सोच-समझकर जाए, वहां ट्रैक्टर की ‘धांसू एंट्री’! रास्ते में फंसा तो लोगों ने संभाला मोर्चा


- आरओबी डैमेज, रेलवे क्रॉसिंग लॉक और अब पैदल रास्ते पर ट्रैक्टर की एंट्री ने बढ़ाया टेंशन

- संकरे रास्ते से भारी वाहन निकालने की कोशिश पड़ी भारी, आगे नहीं बढ़ा तो स्थानीय लोगों ने किसी तरह वापस उतारा

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर में आरओबी क्षतिग्रस्त होने के बाद इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग बंद है. ऐसे में पैदल ऊपरगामी रास्ता लोगों के लिए आवाजाही का बड़ा सहारा बना हुआ है. इस रास्ते से पैदल चलने के साथ दोपहिया वाहन भी किसी तरह निकल रहे हैं.

शुक्रवार को इसी संकरे रास्ते पर ट्रैक्टर की एंट्री ने सबको चौंका दिया. ट्रैक्टर चालक ने भारी वाहन को रास्ते से निकालने की कोशिश की, लेकिन आगे बढ़ते ही रास्ता जवाब देने लगा. ट्रैक्टर को वहां से निकालना मुश्किल हो गया और आखिरकार चालक को अपनी कोशिश छोड़नी पड़ी.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला और मदद कर ट्रैक्टर को वापस नीचे उतारा. घटना ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया कि पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए बने इस रास्ते पर भारी वाहन पहुंचा कैसे?

फिलहाल ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments