भोजपुरी सुपरस्टार "कल्लू" के जन्मदिन पर दौड़ेगा बक्सर, महान धावक शिवनाथ सिंह की स्मृति में आयोजित होगा मिनी मैराथन ..

प्रतियोगिता में जिले के युवाओं के साथ-साथ बालिकाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा बक्सर की खेल प्रतिभाओं को मंच देना है.




                             


  • 26 जुलाई को किला मैदान से होगी शुरुआत, लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां.
  • विजेताओं को 11 हजार रुपये तक का पुरस्कार, 20 जुलाई तक निःशुल्क पंजीकरण.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. महान धावक स्वर्गीय शिवनाथ सिंह की स्मृति में 26 जुलाई को बक्सर में मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ कल्लू जी के जन्मदिन के अवसर पर किया जा रहा है. प्रतियोगिता में जिले के युवाओं के साथ-साथ बालिकाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा बक्सर की खेल प्रतिभाओं को मंच देना है.

लड़कों के लिए 5 और लड़कियों के लिए 3 किलोमीटर की दौड़

मिनी मैराथन का आयोजन 26 जुलाई (रविवार) को सुबह 5 बजे से किला मैदान (पुलिस चौकी), बक्सर से होगा. प्रतियोगिता में लड़कों के लिए 5 किलोमीटर और लड़कियों के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है. आयोजकों ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों के लिए 1 जुलाई से 20 जुलाई तक पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है.

विजेताओं पर होगी पुरस्कारों की बारिश

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 5100 रुपये और तृतीय स्थान पर 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा चौथे से 30वें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को 500-500 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा.

खेल के साथ फिटनेस का भी संदेश

आयोजन का नारा "दौड़ेगा बक्सर, जीतेगा मारखन भोग हीरो" रखा गया है. आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को फिटनेस और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करने का अभियान भी है. बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और युवाओं के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है.

इनके सहयोग से हो रहा आयोजन

पोस्टर के अनुसार आयोजन को अरविंद अकेला 'कल्लू' का संरक्षण प्राप्त है. अध्यक्ष की जिम्मेदारी ओमजी यादव निभा रहे हैं. कार्यक्रम का सौजन्य सक्षम फिजिकल एकेडमी, बक्सर द्वारा किया जा रहा है. पंजीकरण के लिए 7367856101, 8873446044 और 7970397827 पर संपर्क किया जा सकता है. आयोजकों ने जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है.













Post a Comment

0 Comments