वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा का हाथ टूटा ..

हमले में एक दरोगा का हाथ टूट गया, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई.



                             




 

  • बुधनपुरवा मोहल्ले में छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला, तीन जवान घायल.
  • घायल दरोगा को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर, आरोपितों की तलाश तेज.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के बुधनपुरवा मोहल्ले में एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची नगर थाना पुलिस पर अचानक हमला हो गया. हमले में एक दरोगा का हाथ टूट गया, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई.

बक्सर नगर थाना क्षेत्र के बुधनपुरवा मोहल्ले में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पुराने वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

हमले में नगर थाना के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि धीरज कुमार समेत एक अन्य पुलिसकर्मी को भी चोटें आईं. कुछ अन्य जवानों को मामूली चोट लगी है. पुलिस टीम किसी तरह वहां से निकलकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया.

अस्पताल में एक्सरे जांच के बाद चिकित्सकों ने पुष्टि की कि सब इंस्पेक्टर अजय कुमार का हाथ टूट गया है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

एसडीपीओ गौरव पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.













Post a Comment

0 Comments