ड्राइंग प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता के रंगों से ऐसा समां बांधा कि पूरा शोरूम तालियों से गूंज उठा. प्रतियोगिता का विषय तनिष्क के "मैथली कलेक्शन" की ज्वेलरी रहा, जो बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी कला से प्रेरित है.
- मैथली कलेक्शन से प्रेरित चित्रों में झलकी नन्हे कलाकारों की कल्पनाशीलता
- 16 से 20 जुलाई तक फेस्टिवल ऑफ डायमंड और शुभ विवाह ऑफर का भी किया गया ऐलान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शहर के ज्योति चौक, स्टेशन रोड स्थित तनिष्क बक्सर शोरूम रविवार को बच्चों की रचनात्मकता और पारिवारिक उत्साह का केंद्र बन गया. यहां आयोजित विशेष ड्राइंग प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता के रंगों से ऐसा समां बांधा कि पूरा शोरूम तालियों से गूंज उठा. प्रतियोगिता का विषय तनिष्क के "मैथली कलेक्शन" की ज्वेलरी रहा, जो बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी कला से प्रेरित है. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया.
बच्चों ने अपनी चित्रकारी में न केवल ज्वेलरी के सुंदर डिजाइनों को उकेरा, बल्कि अपनी अनोखी सोच और रचनात्मकता का भी परिचय दिया. निर्णायकों ने बच्चों की कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए विजेताओं का चयन किया.
नन्हे कलाकारों की मस्ती से गुलजार रहा शोरूम
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने परिजनों के साथ डांस, गीत-संगीत और कई मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया. बच्चों की मासूम मुस्कान और उत्साह ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया. अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को नई दिशा देते हैं.
डायमंड ज्वेलरी के नए कलेक्शन बने आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम के दौरान तनिष्क के नए डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन भी ग्राहकों के बीच चर्चा का विषय रहे. आधुनिक डिजाइन, उत्कृष्ट कारीगरी और आकर्षक फिनिश वाले इन कलेक्शनों को ग्राहकों ने काफी पसंद किया और उनकी खूब सराहना की.
16 जुलाई से शुरू होगा फेस्टिवल ऑफ डायमंड
तनिष्क बक्सर के स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि 16 जुलाई से 20 जुलाई तक "फेस्टिवल ऑफ डायमंड" का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान तनिष्क के Encircle मेंबर ग्राहकों को 1 प्रतिशत से 5 प्रतिशत तक अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही डायमंड ज्वेलरी पर विभिन्न ऑफर्स के माध्यम से 21 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा.
शुभ विवाह ऑफर और गोल्ड एक्सचेंज का भी मिलेगा लाभ
उन्होंने बताया कि "शुभ विवाह ऑफर" के अंतर्गत गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक का लाभ दिया जाएगा. वहीं पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज पर ग्राहकों को बाजार मूल्य की तुलना में बेहतर एक्सचेंज वैल्यू भी उपलब्ध कराई जाएगी.
पूरी टीम ने निभाई सक्रिय भूमिका
आयोजन को सफल बनाने में सीनियर रिटेल सेल्स ऑफिसर उत्तम, शिखा, पूजा, योगेश, प्रिंस, अंशु, संध्या, अमन, आयुष, छाया, पल्लवी, प्रदीप और वैभव सहित स्टोर की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई. अंत में तनिष्क बक्सर ने ग्राहकों से 16 से 20 जुलाई के बीच शोरूम पहुंचकर फेस्टिवल ऑफ डायमंड, शुभ विवाह ऑफर और गोल्ड एक्सचेंज की विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की.
वीडियो :





.png)










0 Comments