कहा कि नया प्रमंडल बनने से सरकारी कार्यालयों तक लोगों की पहुंच आसान होगी, प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और पूरे शाहाबाद क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा.
- ऐतिहासिक, पौराणिक और सामरिक महत्व का हवाला देकर बक्सर को नया प्रमंडल मुख्यालय बनाने का रखा प्रस्ताव
- पूर्व मुख्यमंत्री को भेंट की युवा दिनों की दुर्लभ तस्वीर, क्षेत्रीय विकास पर लिया मार्गदर्शन
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले को शाहाबाद प्रमंडल का मुख्यालय बनाने की मांग एक बार फिर चर्चा में है. इसी कड़ी में युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पटेल ने 14 जुलाई को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर बक्सर को शाहाबाद प्रमंडल का मुख्यालय बनाए जाने का आग्रह किया.
मार्कण्डेय पटेल ने मुलाकात के दौरान कहा कि बक्सर ऐतिहासिक, पौराणिक, भौगोलिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जिला है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए कहा कि बक्सर, भोजपुर, रोहतास और कैमूर को मिलाकर नया शाहाबाद प्रमंडल बनाया जाए तथा उसका मुख्यालय बक्सर को घोषित किया जाए. उनका कहना था कि इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी और आम लोगों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ अधिक सुगमता से मिल सकेगा.
उन्होंने कहा कि नया प्रमंडल बनने से सरकारी कार्यालयों तक लोगों की पहुंच आसान होगी, प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और पूरे शाहाबाद क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा. इससे लाखों लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता भी कम होगी.
मुलाकात के दौरान मार्कण्डेय पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके युवा दिनों तथा उनके पुत्र निशांत कुमार के बचपन की संयुक्त दुर्लभ तस्वीर भेंट की. इस दौरान उन्होंने बक्सर के विकास और क्षेत्र की संभावनाओं पर भी चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.
मार्कण्डेय पटेल ने उम्मीद जताई कि बक्सर को शाहाबाद प्रमंडल मुख्यालय बनाने की मांग पर सकारात्मक पहल होगी. उनका कहना है कि यदि यह मांग पूरी होती है तो बक्सर, भोजपुर, रोहतास और कैमूर के लोगों को प्रशासनिक सुविधा के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास का भी लाभ मिलेगा.





.png)









0 Comments