बताया कि पार्लर में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर स्टाइल, फेशियल, मेनीक्योर, पेडीक्योर सहित विभिन्न प्रकार के ब्यूटी ट्रीटमेंट की सुविधाएँ उपलब्ध हैं.

सिंडिकेट मेन रोड पर शुरू हुआ आधुनिक लेडीज ब्यूटी पार्लर, महिलाओं को मिलेंगी एक ही छत के नीचे कई सुविधाएँ
निभा सिंह ने किया उद्घाटन, मेकअप आर्टिस्ट नीतू कुमारी ने बेहतर सेवाओं का दिलाया भरोसा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर की महिलाओं और युवतियों के लिए अब सौंदर्य सेवाओं का एक नया और आधुनिक केंद्र उपलब्ध हो गया है. सिंडिकेट मेन रोड स्थित कैंब्रिज स्कूल के समीप 'आराध्या मेकओवर्स लेडीज ब्यूटी पार्लर' का बुधवार को भव्य शुभारंभ किया गया. उद्घाटन निभा सिंह ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएँ और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
पार्लर की मेकअप आर्टिस्ट नीतू कुमारी ने बताया कि "खूबसूरती आपकी... भरोसा हमारा..." की भावना के साथ महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक ब्यूटी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी. उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और नवीनतम ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए सभी सेवाएँ प्रशिक्षित तरीके से प्रदान की जाएँगी.
उन्होंने बताया कि पार्लर में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर स्टाइल, फेशियल, मेनीक्योर, पेडीक्योर सहित विभिन्न प्रकार के ब्यूटी ट्रीटमेंट की सुविधाएँ उपलब्ध हैं. आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ महिलाओं को बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा.
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि इससे शहर की महिलाओं को बेहतर ब्यूटी सेवाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी.
पार्लर का पता : नियर कैंब्रिज स्कूल, सिंडिकेट मेन रोड, बक्सर, बिहार.
संपर्क : 8409645557.




.png)









0 Comments