प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले हैं. वहीं चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने और कई दिनों तक पानी में पड़े रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

- चेहरा क्षतिग्रस्त होने से नहीं हो सकी पहचान
- पुलिस बोली. दूसरे स्थान पर हत्या कर नहर में फेंके जाने की आशंका
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बासुदेवा थाना क्षेत्र के कुलमनपुर गांव के समीप डुमरांव नहर लाइन मार्ग मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी का केंद्र बन गया, जब नहर में एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव उतराता मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए और पूरे इलाके में दहशत के साथ तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
ग्रामीणों ने नहर में शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची बासुदेवा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया.
शरीर पर मिले धारदार हथियार के गहरे जख्म
प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले हैं. वहीं चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने और कई दिनों तक पानी में पड़े रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस का अनुमान है कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना हो सकता है.
साक्ष्य मिटाने के लिए नहर में फेंके जाने की आशंका
जांच के दौरान पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को नहर में फेंक दिया गया. घटना के बाद इलाके में हत्या को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
पहचान के लिए सभी थानों को भेजी गई सूचना
बासुदेवा थानाध्यक्ष विकास चंद्र ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेजी गई है. साथ ही विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है ताकि मृतक की पहचान हो सके.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे बढ़ेगी जांच
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस हत्या के एंगल से हर पहलू की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जता रही है.




.png)









0 Comments