बक्सर शिक्षा विभाग में कार्यों का बंटवारा, तीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को मिला नया प्रभार ..

आदेश के तहत जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थापित तीन कार्यक्रम पदाधिकारियों के बीच अलग-अलग शाखाओं का कार्य प्रभार आवंटित किया गया है. 



                             


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया कार्यालय आदेश

स्थापना, प्राथमिक शिक्षा, समग्र शिक्षा, पीएम पोषण और माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारियां सौंपी गईं

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा विभाग के विभिन्न संभागों के सुचारू संचालन को लेकर नया कार्यालय आदेश जारी किया है. आदेश के तहत जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थापित तीन कार्यक्रम पदाधिकारियों के बीच अलग-अलग शाखाओं का कार्य प्रभार आवंटित किया गया है. सभी संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवंटित संभाग का प्रभार ग्रहण कर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है.

रजनीश कुमार झा को स्थापना शाखा की जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार झा को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, बक्सर का दायित्व सौंपा गया है. वे स्थापना से जुड़े सभी प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे.

अनन्या को प्राथमिक शिक्षा, समग्र शिक्षा और योजना शाखा का अतिरिक्त प्रभार

कार्यक्रम पदाधिकारी अनन्या को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान, बक्सर की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही उन्हें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

सुरेश प्रसाद संभालेंगे पीएम पोषण और माध्यमिक शिक्षा

कार्यक्रम पदाधिकारी सुरेश प्रसाद को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना, बक्सर का प्रभार दिया गया है. साथ ही उन्हें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है.

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित पदाधिकारी अविलंब अपने-अपने आवंटित संभाग का प्रभार ग्रहण कर कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करेंगे. यह आदेश जिला पदाधिकारी, बक्सर के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है. इसकी प्रतिलिपि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेज दी गई है.













Post a Comment

0 Comments