सीआरपीएफ के पूर्व जवान रंजन राय का बड़ा संकल्प, बी वॉरियर लगाएगा एक लाख पौधे, रक्तदान से बचाएगा हजारों जिंदगी ..

संपूर्ण अभियान 27 जुलाई 1939 को स्थापित हुई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस को समर्पित है. इसका उद्देश्य देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को सम्मान देना और उनके सेवा भाव को समाज तक पहुंचाना है.


 



                             



- सीआरपीएफ स्थापना दिवस को समर्पित पूरे बिहार में चलेगा सेवा अभियान, हर जिले में वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का लक्ष्य
- बी वॉरियर के संस्थापक रंजन राय बोले. देश सेवा के बाद अब समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का समय

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सीआरपीएफ के पूर्व जवान एवं बी वॉरियर के संस्थापक रंजन राय ने सीआरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे बिहार में जनसेवा का अनूठा अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में मिलकर एक लाख पौधे लगाने तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाना है.

रंजन राय ने बताया कि इस सेवा अभियान की शुरुआत 12 जुलाई को पटना से हो चुकी है. इसके बाद जहानाबाद सहित बिहार के विभिन्न जिलों में बी वॉरियर की टीमें पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ वृक्षारोपण एवं रक्तदान अभियान चला रही हैं. अभियान में बड़ी संख्या में युवा और समाजसेवी भी भागीदारी निभा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण अभियान 27 जुलाई 1939 को स्थापित हुई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस को समर्पित है. इसका उद्देश्य देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को सम्मान देना और उनके सेवा भाव को समाज तक पहुंचाना है.

रंजन राय ने बताया कि बी वॉरियर के कई सदस्य स्वयं पूर्व सीआरपीएफ कर्मी हैं. वर्दी में रहते हुए उन्होंने देश की सेवा की और अब समाज, पर्यावरण तथा मानवता की सेवा को अपना नया दायित्व बनाया है. संगठन लगातार लोगों को पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहा है.

उन्होंने कहा कि एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देता है, जबकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन बन सकता है. इसी सोच के साथ बी वॉरियर पूरे बिहार में सेवा अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में काम कर रहा है.

अभियान के अंतर्गत सभी जिलों में स्थानीय लोगों, युवाओं और सामाजिक संगठनों को जोड़कर वृक्षारोपण और रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. संगठन ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में भाग लेने की अपील करते हुए अपना संकल्प दोहराया है.

"एक लाख पौधे. हजारों जीवन बचाने का संकल्प."












Post a Comment

0 Comments