कृतपुरा नहर के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी तेज रफ्तार पिकअप, बड़ा हादसा टला ..

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली और एक बड़ा हादसा टल गया.




                             


  • भीषण टक्कर में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
  • स्थानीय लोगों के सहयोग से हटाए गए दोनों वाहन, कोई हताहत नहीं

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के कृतपुरा नहर के समीप बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली और एक बड़ा हादसा टल गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे खड़ी थी. इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी. टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया.

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया. लोगों के सहयोग से दोनों वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि यातायात सामान्य हो सके.

बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर काफी भीषण थी. यदि उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के आसपास लोग मौजूद होते तो गंभीर हादसा हो सकता था. सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे स्थानीय लोगों के प्रयास से सामान्य कराया गया.













Post a Comment

0 Comments