बलिया की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जांच में कार के भीतर छिपाकर रखी गई विभिन्न कंपनियों की कुल 176 लीटर विदेशी शराब एवं बियर बरामद हुई.
- चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान 176 लीटर विदेशी शराब व बियर बरामद
- तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वीर कुंवर सिंह सेतु चेकपोस्ट पर 176 लीटर विदेशी शराब एवं बियर से लदी एक कार को पकड़ लिया. जांच के दौरान कार से एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब की खेप बलिया से पटना ले जाई जा रही थी.
उत्पाद विभाग की टीम गुरुवार दोपहर वीर कुंवर सिंह सेतु चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान बलिया की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जांच में कार के भीतर छिपाकर रखी गई विभिन्न कंपनियों की कुल 176 लीटर विदेशी शराब एवं बियर बरामद हुई. बरामदगी के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूबी देवी, निवासी फुलवारी शरीफ (पटना) तथा कार चालक चंदन कुमार, पिता अरुण कुमार, निवासी जहानाबाद के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है.
उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख चेकपोस्टों पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. विभाग का कहना है कि शराब तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आने वाले दिनों में भी अभियान और तेज किया जाएगा.






.png)









0 Comments