बताया कि गार्गी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर रही हैं. डॉक्टर बनने का सपना लेकर उन्होंने वर्षों तक अनुशासित ढंग से मेहनत की और उसी का परिणाम आज पूरे जिले के सामने है.

- सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की मजबूत दावेदारी, नई बाजार में जश्न का माहौल.
- डॉक्टर बनने के सपने को मेहनत से दी उड़ान, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बेटियां लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. इसी कड़ी में नई बाजार की होनहार छात्रा गार्गी राय ने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. गार्गी ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 25061 प्राप्त कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की मजबूत दावेदारी पेश की है. उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.
गार्गी राय, नई बाजार निवासी डॉ. उमेश राय की पुत्री तथा मुकुल राय की भतीजी हैं. जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, परिवार में बधाइयों का तांता लग गया. रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.
परिजनों ने बताया कि गार्गी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर रही हैं. डॉक्टर बनने का सपना लेकर उन्होंने वर्षों तक अनुशासित ढंग से मेहनत की और उसी का परिणाम आज पूरे जिले के सामने है. उनका कहना है कि यह सफलता केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने की नहीं, बल्कि धैर्य, समर्पण और निरंतर प्रयास की जीत है.
गार्गी की उपलब्धि ने बक्सर के उन हजारों विद्यार्थियों को भी नई प्रेरणा दी है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती.
नई बाजार सहित पूरे बक्सर में गार्गी राय की सफलता को जिले के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है. लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह एक सफल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी.




.png)









0 Comments