कहा कि कई दिनों से धरना देने के बावजूद न तो रेलवे प्रशासन ने कोई पहल की और न ही जिला प्रशासन ने जनता की परेशानी का समाधान निकाला. मजबूर होकर अब आंदोलन को अगले चरण में ले जाया जा रहा है.

- धरने के पांचवें दिन बड़ा फैसला. सुबह 10:30 बजे से रेलवे पटरी पर उतरेंगे आंदोलनकारी
- रेलवे और जिला प्रशासन को भेजी गई सूचना. बोले- फैसला होने तक नहीं हटेंगे
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को लेकर चल रहा आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा. धरना स्थल पर हुई बैठक में आंदोलनकारियों ने बड़ा फैसला लेते हुए शनिवार को सुबह 10:30 बजे से रेल चक्का जाम करने की घोषणा कर दी. साफ शब्दों में कहा गया कि जब तक रेलवे क्रॉसिंग खोलने को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक रेलवे पटरी से आंदोलनकारी नहीं हटेंगे.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सरोज राजभर ने कहा कि कई दिनों से धरना देने के बावजूद न तो रेलवे प्रशासन ने कोई पहल की और न ही जिला प्रशासन ने जनता की परेशानी का समाधान निकाला. मजबूर होकर अब आंदोलन को अगले चरण में ले जाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, किसानों, व्यापारियों, मरीजों और रोज शहर आने-जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है. वैकल्पिक रास्ते पर जाम और दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी चुप हैं.
सरोज राजभर ने बताया कि प्रस्तावित रेल चक्का जाम की सूचना पहले ही जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रेलवे स्टेशन प्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक को दे दी गई है. इसके बावजूद यदि कोई समाधान नहीं निकलता है तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा.
अब शनिवार सुबह 10:30 बजे से इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर सबकी नजर रहेगी. देखना होगा कि प्रशासन जनता की मांग मानता है या फिर बक्सर में रेल चक्का जाम के साथ आंदोलन नया मोड़ लेता है.




.png)









0 Comments