अनुष्का ने 623 अंक (720 में से) प्राप्त करते हुए 99.7699879 पर्सेंटाइल हासिल किया है. उनकी ऑल इंडिया रैंक 4465 तथा जनरल कैटेगरी रैंक 2088 रही है. NEET-UG 2026 का परिणाम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई को जारी किया.
- रामबाग, पीपी रोड निवासी समीर पांडेय की पुत्री ने 623 अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान
- 99.76 पर्सेंटाइल के साथ मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की मजबूत दावेदारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के रामबाग पीपी रोड निवासी समीर कुमार पांडे की पुत्री अनुष्का भारद्वाज ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में शानदार सफलता हासिल कर परिवार और बक्सर का नाम रोशन किया है. अनुष्का ने 623 अंक (720 में से) प्राप्त करते हुए 99.7699879 पर्सेंटाइल हासिल किया है. उनकी ऑल इंडिया रैंक 4465 तथा जनरल कैटेगरी रैंक 2088 रही है. NEET-UG 2026 का परिणाम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई को जारी किया.
अनुष्का ने विषयवार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. उन्हें बायोलॉजी में 99.54 पर्सेंटाइल, केमिस्ट्री में 99.86 पर्सेंटाइल तथा फिजिक्स में 99.25 पर्सेंटाइल प्राप्त हुए. उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.
परिजनों ने बताया कि अनुष्का ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है. उनकी उपलब्धि से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी.
अनुष्का की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.





.png)









0 Comments