किसान के बेटे ने रचा इतिहास, NEET-UG 2026 में AIR 1793 हासिल कर बक्सर का बढ़ाया मान ..

अभिनव ने वर्ष 2024 और 2025 में भी नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर अच्छी रैंक प्राप्त की थी. हालांकि उनका लक्ष्य अधिक बेहतर रैंक और अपनी पसंद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाना था.



                             



- 99.9 परसेंटाइल और कैटेगरी रैंक 598. बेहतर सरकारी मेडिकल कॉलेज के लक्ष्य ने दिलाई बड़ी सफलता
- दो वर्षों तक अच्छी रैंक मिलने के बावजूद नहीं रुके. तीसरी बार परीक्षा देकर हासिल किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सीमित संसाधन कभी भी बड़े सपनों की राह नहीं रोक सकते. इसका ताजा उदाहरण बक्सर जिले के बनारपुर गांव के छात्र अभिनव कुमार मौर्य हैं. किसान परिवार से आने वाले अभिनव ने NEET-UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1793, कैटेगरी रैंक 598 और 99.9 परसेंटाइल हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है.

अभिनव के माता-पिता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. परिवार के त्याग और अभिनव की लगातार मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने इस प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की.

अभिनव ने वर्ष 2024 और 2025 में भी नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर अच्छी रैंक प्राप्त की थी. हालांकि उनका लक्ष्य अधिक बेहतर रैंक और अपनी पसंद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाना था. इसी उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 2026 में दोबारा परीक्षा दी और इस बार अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ऑल इंडिया रैंक 1793 हासिल की.

उन्होंने कोटा स्थित एलन संस्थान से तैयारी की. नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और लगातार अभ्यास ने उन्हें यह सफलता दिलाई.

अभिनव की उपलब्धि से बनारपुर गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. परिजन, ग्रामीण, शिक्षक और शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं. गांव के युवाओं में भी इस सफलता को लेकर उत्साह है.

अभिनव के मेंटर गौरव राय ने कहा कि यह सफलता केवल एक छात्र की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है. उन्होंने विश्वास जताया कि अभिनव की उपलब्धि से प्रेरित होकर आने वाले वर्षों में बनारपुर और बक्सर के अधिक छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करेंगे.












Post a Comment

0 Comments