अब हर घर तक पहुंचेगी पीएम सूर्य घर योजना, बक्सर के मीटर रीडरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण ..

बताया कि एक किलोवाट के सोलर प्लांट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है. 




                             




  • एक से तीन किलोवाट तक सोलर संयंत्र पर मिलेगी 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी
  • रजिस्ट्रेशन से इंस्टॉलेशन तक मिलेगा सहयोग
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को बक्सर नगर में बिजली विभाग की ओर से सभी मीटर रीडरों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में योजना की पूरी प्रक्रिया, सब्सिडी, ऋण सुविधा तथा सोलर पैनल लगाने के आर्थिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई.

कार्यक्रम में बिजली विभाग के एक्सक्यूटिव सूर्य प्रकाश सिंह की मौजूदगी में कनक सोलर एनर्जी के प्रतिनिधि राजन कुमार तिवारी ने मीटर रीडरों को बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी उपलब्ध करा रही है. उन्होंने बताया कि एक किलोवाट के सोलर प्लांट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है. इसके साथ ही आसान ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता.

राजन कुमार तिवारी ने कहा कि बक्सर जिले में इस योजना को सफल बनाने में बिजली विभाग के अधिकारियों का लगातार सहयोग मिल रहा है. उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है. केवल 7488681966 पर कॉल करने पर प्रतिनिधि घर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन से लेकर सोलर पैनल के इंस्टॉलेशन तक पूरी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे.

इस दौरान बिजली विभाग के सुधांशु ने सभी मीटर रीडरों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को योजना की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा सकें और बिजली बिल में कमी के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिले.

कार्यक्रम में उपस्थित मीटर रीडरों ने भी योजना की जानकारी प्राप्त की और इसे आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया. बिजली विभाग ने उम्मीद जताई कि जनजागरूकता बढ़ने से बक्सर जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का दायरा तेजी से बढ़ेगा.












Post a Comment

0 Comments