इजरी में हरियाली का संकल्प, एक लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ शुरू हुआ महाअभियान ..

विभिन्न स्थानों पर छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया. पौधे लगाने के साथ ही उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया गया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बन सकें.




                             


  • ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर लगाए छायादार व फलदार पौधे
  • "एक व्यक्ति - एक पौधा" का लिया संकल्प, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के इजरी गांव में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया. साबित खिदमत फाउंडेशन (एस.के.एफ.) और ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस (एच.आर.एस.जे.) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा बड़ी संख्या में पौधे लगाए.

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया. पौधे लगाने के साथ ही उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी सामूहिक संकल्प लिया गया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बन सकें.

जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे. उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी सभी की नैतिक जिम्मेदारी है.

एक वर्ष में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

साबित खिदमत फाउंडेशन और ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस की ओर से अगले एक वर्ष के भीतर एक लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को दोहराया गया. इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम लोगों से अधिक से अधिक जुड़ने और जनसहयोग देने की अपील भी की गई. ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए भविष्य में भी सक्रिय सहयोग का भरोसा दिया.

"एक व्यक्ति - एक पौधा" का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने "एक व्यक्ति - एक पौधा" का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया.

ये रहे मौजूद

मौके पर डॉक्टर दिलशाद आलम, राहुल कुमार, मंजेश यादव, रितिक कुमार, सोनू वर्मा, मनु कुमार, शमशाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.













Post a Comment

0 Comments