इस वर्ष फाउंडेशन की ओर से विभिन्न स्थानों पर कई सीपीआर प्रशिक्षण शिविर लगाए जा चुके हैं. इन शिविरों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है.

- आपात स्थिति में किसी की सांस थमे तो तमाशबीन नहीं, मददगार बनेंगी बक्सर की जनता, मिलेगा सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण
- तीन दिवसीय विशेष अभियान में विद्यार्थी, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और आम नागरिक होंगे शामिल, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी बताएंगे जीवन बचाने का सही तरीका
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : किसी की सांस अचानक थम जाए और आसपास मौजूद लोग मदद के बजाय सिर्फ देखते रह जाएं, तो जिंदगी और मौत के बीच का फासला चंद मिनटों का हो सकता है. ऐसे ही आपात हालात में किसी की जिंदगी बचाने के लिए जरूरी सीपीआर यानी हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन की जानकारी अब बक्सर के आम लोगों तक पहुंचाने की पहल की गई है. साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल की ओर से शुक्रवार, 31 जुलाई को चीनी मिल, बक्सर स्थित परिसर में मेगा सीपीआर प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा.
शिविर में लोगों को सीपीआर की सिर्फ किताबी जानकारी नहीं दी जाएगी, बल्कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी इसकी सही प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी करेंगे. अचानक बेहोशी, सांस रुकने या हृदय संबंधी आपात स्थिति में शुरुआती समय कितना महत्वपूर्ण होता है और उस दौरान क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी प्रतिभागियों को दी जाएगी.
तीन दिन तक चलेगा विशेष अभियान
साबित खिदमत फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. दिलशाद आलम के अनुसार, सीपीआर प्रशिक्षण को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष फाउंडेशन की ओर से विभिन्न स्थानों पर कई सीपीआर प्रशिक्षण शिविर लगाए जा चुके हैं. इन शिविरों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है.
सीपीआर के साथ टीकाकरण की भी सुविधा
शिविर की खास बात यह होगी कि यहां जीवन बचाने वाली सीपीआर तकनीक सीखने के साथ टीकाकरण की सुविधा भी मिलेगी. इसके माध्यम से लोगों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा. आयोजकों ने आम नागरिकों से शिविर में पहुंचकर सीपीआर का जीवनरक्षक प्रशिक्षण लेने और उपलब्ध टीकाकरण सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.
स्थान : साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल, चीनी मिल, बक्सर
आयोजक : साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल
संस्थापक एवं निदेशक : डॉ. दिलशाद आलम






.png)









0 Comments