रफ्तार, रोमांच और जीत का जश्न... बक्सर में संपन्न हुआ बैडमिंटन का सबसे बड़ा मुकाबला ..

कहा कि खेल केवल जीत और हार का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम भी है. उन्होंने प्रतिभागियों से लगातार अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया.





                             


  • डीएम साहिला, डीडीसी निहारिका छवि और एसपी शुभम आर्य ने विजेताओं को किया सम्मानित
  • पटना, मुंगेर, गया और मोतिहारी के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में जीते खिताब

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पांच दिनों तक रैकेट की टक्कर, शटल की रफ्तार और दर्शकों की तालियों से गूंजता रहा बक्सर का इंडोर बैडमिंटन हॉल गुरुवार को चैंपियनों के सम्मान के साथ खिल उठा. राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हुआ, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. समापन समारोह में जिलाधिकारी साहिला, उप विकास आयुक्त निहारिका छवि तथा पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम भी है. उन्होंने प्रतिभागियों से लगातार अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया.

बालिका वर्ग में पटना और गया का शानदार प्रदर्शन

गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13 वर्ग में पटना की गार्गी आर्य ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया. इसी वर्ग में पटना की ईशान्वी सिंह उपविजेता रहीं. गर्ल्स सिंगल्स अंडर-15 में गया की नेहा कुमारी विजेता बनीं, जबकि पटना की तन्वी आर्य को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

बालक वर्ग में छाए पटना और मुंगेर के खिलाड़ी

बॉयज सिंगल्स अंडर-13 में पटना के अमन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मोतिहारी के ओजस पांडेय उपविजेता रहे. वहीं बॉयज सिंगल्स अंडर-15 में मुंगेर के असदुल्लाह ने खिताब जीता, जबकि पटना के कृष्ण कुमार रनर-अप रहे.

डबल्स मुकाबलों में दिखा शानदार तालमेल

बॉयज डबल्स अंडर-13 वर्ग में पटना के अमल कुमार एवं किसलय कुमार की जोड़ी विजेता बनी. जबकि बेतिया के कृष्णा और मोतिहारी के ओजस पांडेय की जोड़ी उपविजेता रही. बॉयज डबल्स अंडर-15 में मुंगेर के असदुल्लाह एवं मुजफ्फरपुर के प्रांजल वीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. वहीं मुंगेर के अयान अली सिद्दीकी एवं बेतिया के फैसल इकबाल की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही.

युवा खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच

प्रतियोगिता के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. पांच दिनों तक चले मुकाबलों में दर्शकों को कई रोमांचक मैच देखने को मिले. खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने इस प्रतियोगिता को नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतरीन मंच बताया. खेल प्रेमियों की अच्छी-खासी मौजूदगी से पूरे आयोजन के दौरान इंडोर बैडमिंटन हॉल में उत्साह का माहौल बना रहा.

आयोजन समिति की रही अहम भूमिका

समापन समारोह में बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव एन. जायसवाल, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, सचिव उमेश सिंह, कोषाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह, संयोजक डॉ. महेंद्र प्रसाद, मीडिया प्रभारी सह उपाध्यक्ष दीपक सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू पोद्दार, उपाध्यक्ष डॉ. राज, सक्रिय सदस्य प्रभात सिंह, महेश भौतिका, अनिल सिंह, संयोजक धनंजय सिंह तथा टूर्नामेंट कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला बैडमिंटन संघ और आयोजन समिति की सराहना की.













Post a Comment

0 Comments