बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों तक शुद्ध, ताजा और गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद पहुंचाना है. यहां दूध, दही, लस्सी, छाछ, पनीर, घी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों सहित सुधा के सभी प्रमुख उत्पाद उपलब्ध रहेंगे.
- सुबह-शाम पार्क आने वालों और आसपास के लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
- सात निश्चय योजना के तहत शुरू हुई पहल, रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर के नगर भवन पार्क परिसर में सोमवार को बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के तहत सुधा दुग्ध केंद्र का शुभारंभ किया गया. इस केंद्र के शुरू होने से अब शहरवासियों के साथ-साथ सुबह-शाम पार्क में टहलने आने वाले लोगों को ताजा दूध और अन्य डेयरी उत्पाद एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे.
सुधा दुग्ध केंद्र के संचालक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों तक शुद्ध, ताजा और गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद पहुंचाना है. यहां दूध, दही, लस्सी, छाछ, पनीर, घी और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों सहित सुधा के सभी प्रमुख उत्पाद उपलब्ध रहेंगे.
उद्घाटन समारोह में कई अधिकारी रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुधा के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सुमन उपस्थित रहे. वहीं विपणन प्रभारी समेरा कैथरी तथा सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस कुमार सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहर में इस तरह के डेयरी केंद्रों से लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे. साथ ही ऐसे केंद्र स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी सहायक साबित होंगे.
पार्क आने वालों को मिलेगी विशेष सुविधा
उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्क में टहलने आने वाले लोग और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. सभी ने नगर भवन पार्क परिसर में सुधा दुग्ध केंद्र खुलने का स्वागत किया. लोगों का कहना था कि अब दूध और अन्य डेयरी उत्पाद खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. इससे आसपास के मोहल्लों के निवासियों के अलावा प्रतिदिन पार्क आने वाले लोगों को भी विशेष सुविधा मिलेगी.





.png)











0 Comments