प्रख्यात समाजसेवी स्व. केदारनाथ पांडेय को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि ..

कहा कि स्व. केदारनाथ पांडेय का पूरा जीवन समाज सेवा, परोपकार और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित रहा. उनके निधन से बक्सर ने एक ऐसा अभिभावक खो दिया है जिसकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी. 





                             


  • सादगी और परोपकार की मिसाल थे स्व. केदारनाथ पांडेय, जिले के गणमान्य लोगों ने किया नमन
  • न्यायपालिका, राजनीति और चिकित्सा जगत के दिग्गजों ने शोकसभा में पहुंचकर दी अंतिम विदाई

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर के सोहनीपट्टी स्थित प्रांगण में शुक्रवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के कोने-कोने से पहुंचे गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महान समाजसेवी स्व. केदारनाथ पांडेय को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. मां मुंडेश्वरी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मेजर पीके पांडेय के पिता स्व. केदारनाथ पांडेय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर वक्ताओं ने उन्हें समाज का एक सच्चा स्तंभ बताया.

इस गरिमामयी सभा में न्यायपालिका, राजनीति, चिकित्सा और शिक्षा जगत के कई दिग्गज शामिल हुए, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की. श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से एडीजे सुनील कुमार, सीजेएम देवेश कुमार और पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी के अलावा डॉ. गांगेय राय तथा डॉ. शैलेश राय जैसे प्रतिष्ठित चेहरे शामिल रहे.

उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि स्व. केदारनाथ पांडेय का पूरा जीवन समाज सेवा, परोपकार और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित रहा. उनके निधन से बक्सर ने एक ऐसा अभिभावक खो दिया है जिसकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी. इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.













Post a Comment

0 Comments