कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे.

- शानदार अंक और रैंक हासिल कर चिकित्सा क्षेत्र की ओर बढ़ाया मजबूत कदम
- विद्यालय के निदेशक ने सभी सफल प्रतिभागियों को दी बधाई
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में जिले की तीन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर बड़ी सफलता हासिल की है. कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में बेहतरीन अंक और रैंक प्राप्त कर इन छात्राओं ने अपने परिवार के साथ-साथ जिले का भी गौरव बढ़ाया है.
इस उपलब्धि में कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने विशेष पहचान बनाई है. श्रेया गुप्ता ने 601 अंक प्राप्त करते हुए कैटेगरी रैंक 4345 हासिल की. वहीं रिद्धिमा केशरी ने 579 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 18379 अर्जित की. अनु मौर्या ने 544 अंक प्राप्त करते हुए कैटेगरी रैंक 20791 हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.
विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे.
कार्यकारी प्राचार्य बी. एस. राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे तथा उप-प्राचार्य कृष्णकांत ओझा एवं धर्मवीर दुबे ने सफल छात्राओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और निरंतर परिश्रम ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है.
विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगी.




.png)









0 Comments